शरीरदान कर अमर हो गए राजीव लूथरा व कृष्णा देवी इन्सां

Published On

सराहनीय। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई शरीरदान मुहिम से समाज में आई जागरूकता

  • बेटियों ने अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी एक सम्मान का दिया संदेश

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा द्वारा जनहित में देशभर में चलाई जा रही देहदान और नेत्रदान संकल्प की मुहिम अब जोर पकड़ गई है। समाज में आई जागरूकता के कारण अब लोग समाज में फैली रूढ़ीवादी विचार धाराओं को तोड़कर शरीर दान व नेत्रदान करने के लिए डेरा श्रद्धालु ही नहीं आम लोग भी आगे आ रहे हैं।

शनिवार को सरसा शहर में भी एक महिला एवं एक पुरुष ने शरीरदान कर अपना नाम सुनहरी अक्षरों में लिखवाया। जिनमें एक सरसा ब्लॉक निवासी 36 वर्षीय राजीव लूथरा का नाम शामिल है। जबकि दूसरा ब्लॉक कल्याण नगर निवासी कृष्णा देवी इन्सां का नाम शामिल है। राजीव लूथरा के पार्थिव शरीर को मेरठ स्थित नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस व कृष्णा देवी इन्सां की मृत देह को रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हापुड़ भेजा गया।

जीव लूथरा ने लिखवाया शरीरदानियों की सूची में अपना नाम

सरसा ब्लॉक के मेडिकल समिति के जिम्मेवार प्रेम गांधी इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी मार्ग स्थित शिव मंदिर वाली गली नम्बर 6 निवासी राजीव लूथरा (36) पुत्र अमर लूथरा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार अल सुबह वह अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे।

उन्होंने कहा कि सचखंडवासी का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और परिजनों ने सचखंडवासी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनकी पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च हेतु उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस को दान कर दी। इस अवसर पर सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां, जोन भंगीदास संजय इन्सां, 15 मैम्बर हैप्पी इन्सां, संदीप चुघ, मंगत मित्तल, नरेश कोचर, राम सिंह मास्टर, सुरेन्द्र छाबड़ा, सुरेन्द्र ठकराल, कमल लूथरा, दीपक, ताया नंदलाल, चाचा कस्तूरी, अंगुरी लाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

कृष्णा देवी इन्सां की पार्थिव देह पर रिसर्च करेंगे विद्यार्थी

ब्लॉक कल्याण नगर की परमार्थ कॉलोनी गली न.1 निवासी डेरा अनुयायी मनोज सेठी इन्सां की माता कृष्णा देवी इन्सां (73) पत्नी दर्शन लाल इन्सां शनिवार सुबह अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। पारिवारिक सदस्यों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए रामा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हापुड़ को दान कर दी गई।

Body-Donation-2

इस दौरान साध-संगत ने माता कृष्णा देवी इन्सां अमर रहे-अमर रहे के नारे गुंजायमान किए। इससे पूर्व उनकी अंतिम विदाई के समय सचखंडवासी की पुत्री एसबीएस सेवादार बबीता इन्सां, सुनीता इन्सां, पौत्री शहनाज इन्सां, पूनम इन्सां ने अर्थी को कंधा देकर डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक सम्मान मुहिम का संदेश दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts