RBSE 5th 8th Result 2024 Declared: 5वीं के 97.06 फीसदी व 8वीं के 95.72 फीसदी स्टूडेंट्स पास

RBSE 5th 8th Result 2024
RBSE 5th 8th Result 2024 Declared: 5वीं के 97.06 फीसदी व 8वीं के 95.72 फीसदी स्टूडेंट्स पास

RBSE 5th 8th Result 2024 Declared: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान के पांचवीं व आठवीं कक्षा का शिक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी कर दिया। शिक्षा संकुल, जयपुर में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने ऑफलाइन रिजल्ट जारी किया। तकनीकी खामी के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाने के कारण रिजल्ट ऑफलाइन जारी किया गया। कृष्ण कुणाल ने बताया कि कक्षा 5 में 14 लाख 35 हजार 696 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 13 लाख 93 हजार 423 परीक्षार्थी पास हुए। RBSE 5th 8th Result 2024

कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 96.79 प्रतिशत रहा। वहीं, निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.40 प्रतिशत रहा। 5वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा 33 जिलों के आधार पर आयोजित की गई थी। इसमें दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ़ और चूरू के स्कूलों का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। कुल 9538 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।

8वीं में 11 लाख 97321 स्टूडेंट्स पास | RBSE 5th 8th Result 2024

आठवीं कक्षा में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा।

8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 95.14 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा भी 33 जिलों के आधार पर आयोजित की गई। इसमें सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। कुल 3550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। इनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

ग्रेड वाइज रिजल्ट | RBSE 5th 8th Result 2024

दोनो परीक्षाओं के परिणाम ग्रेडवाइज जारी किए गए हैं। 5वीं में ए ग्रेड- 31.59%, बी ग्रेड- 57.33%, सी ग्रेड- 8.12% और डी ग्रेड 0.01% स्टूडेंट्स ने हासिल की। वहीं, 8वीं में ए ग्रेड- 21.05%, बी ग्रेड- 51.79%, सी ग्रेड- 22.69% व डी ग्रेड में 0.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ए ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को फिर एक मौका देते उनका सप्लीमेंटरी एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा। इसका आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।

5वीं में कोई फेल नहीं | RBSE 5th 8th Result 2024

5वीं क्लास में इस बार भी कोई स्टूडेंट फेल नहीं किया गया। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया। जो स्टूडेंट एग्जाम में उपस्थित नहीं था, उसे एक अवसर दिया जाएगा। फिर प्रमोट कर दिया जाएगा। 8वीं क्लास में स्टूडेंट्स को फेल किया गया। तय मार्किंग से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से 8वीं में बैठना पड़ेगा। हालांकि इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंटरी का एक अवसर दिया जा सकेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 94.97 फीसदी बालक और 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुई थीं। दरअसल प्रदेश में 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराई जाती है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95 हजार 226 स्टूडेंट्स को ए ग्रेड, 47 हजार 4924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 57 हजार 6782 स्टूडेंट्स को सी ग्रेड और 86 हजार 770 स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिली थी। जबकि 86 हजार 777 स्टूडेंट्स को पूरक घोषित किया गया है। यानी इन्हें ई ग्रेड मिली थी।

Fire in Police Training Centre Delhi: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में लगी भयंकर आग, 10 दमकल गाड़ियां पहुंच…