शाबाश! परीक्षा में अव्वल रही बेटियां

Result

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कला वर्ग का परिणाम

  • कुल 90.70 प्रतिशत रहा रिजल्ट, 93.10 फीसदी लड़कियां हुई पास
  • 5 लाख 90 हजार 923 परीक्षार्थी कला वर्ग के लिए किए गए थे पंजीकृत

जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 की 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें कुल 90.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इस परिणाम का प्रदेशभर के 5.90 लाख विद्यार्थी इंतजार कर रहे थे। परिणामों मे एक बार फिर लड़किया आगे रहीं। जिनके पास होने का प्रतिशत 93.10 रहा। वहीं, 88.45 फीसदी लड़के पास हुए। कला वर्ग में पास होने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या 5 लाख 26 हजार 526 रही। जिसमें से 264892 लड़के और 261834 लड़किया पास हुई।सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में इस वर्ष 5 लाख 90 हजार 923 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे।

]बोर्ड का यह परीक्षा परिणाम रीट कार्यालय में दोपहर 3.15 बजे घोषित किया गया। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा 12वीं विज्ञान वर्ग और 12वीं कॉमर्स के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 12वीं विज्ञान और कॉमर्स में करीब दो लाख 80 हजार बच्चे बैठे थे। अब जो परिणाम जारी होगा उसमें इन दोनों वर्गों की तुलना में करीब 2 गुना ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।

30 जून को समाप्त हुई थी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में 12वीं कला वर्ग की शेष परीक्षाओं का आयोजन 22 से 30 जून तक किया था। 22 जून को भूगोल का पेपर हुआ था। 23 जून को गृह विज्ञान, 24 जून को चित्रकला, 25 जून को हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, हिंदी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, फारसी और प्राकृत भाषा के पेपर हुए थे। 26 जून को संस्कृत साहित्य का पेपर हुआ था। 27 जून को अंग्रेजी साहित्य का, 29 जून को कंठ संगीत, नृत्य-कत्थक और वाद्य संगीत के पेपर हुए थे। 30 जून को मनोविज्ञान का पेपर लिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।