राजस्थान: इंजन की डिब्बों से टक्कर में 100 यात्री घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान (Rajasthan) में हनुमागढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को इंजन के डिब्बों से टक्करा जाने से करीब सौ यात्री घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन से सुबह रवाना हुई रेलगाड़ी करीब दो किलोमीटर चली थी कि अचानक उसके डिब्बे खुल गये और इंजन आगे निकल गया। इसका पता चलने पर चालक इंजन को लौटाकर लाया और डिब्बों को जोड़कर रेलगाड़ी फिर आगे बढ़ी, लेकिन करीब चार किलोमीटर आगे जोड़कियां गांव के पास फिर से इंजन डिब्बों से अलग हो गया और आगे निकल गया।

घायलों को हनुमानगढ़ (Rajasthan)के सरकारी अस्पताल दाखिल किया

सूत्रो ने बताया कि इस पर चालक इंजन को फिर से लौटाकर लाया लेकिन इंजन की गति काफी तेज थी जिससे डिब्बों के पास पहुंचकर इंजन धीमा नहीं हुआ बल्कि तेजी से डिब्बों से टकरा गया। इससे करीब 100 यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और करीब 25 घायलों को हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां तीन घायलों को भर्ती किया गया और शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूत्रों ने बताया कि रेलवे के इस उपखण्ड में एक महीने में यह तीसरी घटना है। इससे पहले भादरा और राजगढ़ के बीच ऐसी ही घटना हुई। उस समय भी इंजन से डिब्बे खुल गये थे। करीब 10 दिन पहले भी इसी उपखंड में ऐसी ही घटना हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts