हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहुल का ईंधन...

    राहुल का ईंधन दर वृद्धि के विरुद्ध अभियान से जुड़ने का आह्वान

    Rahuls call to join the campaign against fuel rate hike
    नयी दिल्ली l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के फैसले को जनता के साथ अन्याय बताते हुए लोगो से इसके विरुद्ध शुरू किये गये अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा “आइए ईंधन दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आयोजित अभियान से जुड़ें।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का इस बढ़ोतरी के खिलाफ जारी अभियान का एक घंटे चार मिनट का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पार्टी ने कहा है कि निष्ठुर केंद्र सरकार ने लोगो को उनके हालात पर छोड़ दिया है और लोगो के घावों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़क रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।