हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संकट के समय आ...

    संकट के समय आरएएफ पहली किरण : नायडू

    Venkaiah Naidu, Vice President, BJP, Oath, Vote

    नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रैपिड एक्शन फोर्स (आऱएएफ) के स्थापना दिवस पर बुधवार को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के लिए बल को संकट के समय पहली किरण बताया। नायडू ने आज एक ट्वीट में कहा कि आरएएफ एक समर्पित बल है जो साहस से भरपूर है। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में यह बल लोगों के लिए एक उम्मीद है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ” रैपिड एक्शन फोर्स की 28 वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के पूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।