एक महीने में 1042.63 करोड़ रुपये की सहायता, विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को मिली राहत

Bhagwant Mann

भगवंत सिंह मान की सरकार कर रही है बड़े पैमाने पर काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए भी लगातार काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनवरी महीने में ही राज्य की विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करते हुए उन्हें बड़े पैमाने पर राहत प्रदान की है।

भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पंजाब में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि केवल जनवरी 2025 में ही यह राशि जारी की गई है, बल्कि इससे पहले भी भगवंत सिंह मान द्वारा जरूरत पड़ने पर यह फंड जारी किया जाता रहा है। भगवंत सिंह मान की सरकार ने पिछले तीन वर्षों में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किया है। पंजाब में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा जारी रखी गई है।

भगवंत सिंह मान की सरकार में महिलाओं के लिए हो रहे कार्यों पर यदि प्रकाश डाला जाए तो राज्य की लगभग 6.47 लाख विधवाओं और बेसहारा महिलाओं द्वारा हर महीने वित्तीय लाभ उठाया जा रहा है। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2025 तक 5555.94 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। भगवंत सिंह मान की सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। इस राशि में से जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि सरकार द्वारा विधवाओं और बेसहारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि हर पात्र लाभार्थी को इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here