पंजाब : सड़क दुघर्टना में जम्मू के 5 की मौत, पांच घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित पचरंगा के नजदीक गुरुवार की सुबह दो कारों की भीषण टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी मृतक जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुखवीर सिंह ने बताया कि सुबह से हो रही मुसलाधार वारिश दौरान जम्मू से आ रही एक आल्टो कार का टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो कर सड़क की दूसरी तरफ से आ रही अन्य कार से टकरा गई। इसमें आल्टो कार में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होने बताया कि जालंधर की ओर से आ रही हादसा से प्रभावित दूसरी कार में सवार एक महिला और एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे उपचार के लिए जालंधर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

 

 

About The Author

Related Posts