पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को ससम्मान रिहा किया जाए : स्वामी चक्रपाणि महाराज

Pujiya Guru Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan be respectfully released Swami Chakrapani Maharaj

देश के गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को लिखा पत्र

  • बोले-संत जी ने समाज कल्याण के लिए किए अतुलनीय कार्य
नई दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ससम्मान रिहाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि भारत प्राचीन काल से एक ऋषि एवं कृषि प्रधान देश रहा है, लेकिन ये बहुत ही दुर्भाग्य है कि देश की आजादी के बाद हिन्दू संतों का एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत कानून की आड़ में न सिर्फ उत्पीड़न किया गया बल्कि टीवी फिल्मों के माध्यम से भी संत परंपरा एवं आश्रम को दुष्प्रचारित करने का असफल प्रयास किया जाता रहा है।Pujiya Guru Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan be respectfully released Swami Chakrapani Maharaj
इसके बावजूद संत समाज इस देश की सेवा और विश्व कल्याण की भावना से मानवतावादी कार्य को आगे बढ़ाता रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए हैं, जैसे सभी प्रकार के नशे रोकना, स्वच्छता अभियान, महिलाओं का उत्थान, वृक्षारोपण, किन्नरों का उत्थान, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान एवं देश के युवक-युवतियों का चारित्रिक निर्माण आदि अतुलनीय कार्य किए गए हैं। ये अति सराहनीय हैं।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आगे लिखा कि इस कोरोना काल में भी पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से इनके लाखों शिष्यों द्वारा गरीब जरूरतमंदों को भोजन, कपड़ा, मकान, शिक्षा, चिकित्सा एवं हर प्रकार से जन कल्याण कार्य किया जा रहा है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जाति, क्षेत्र, लिंग भेद आदि से ऊपर उठकर जो मानवता की सेवा की गई है। यह हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दृष्टिगत विश्व के अनेक देशों जैसे अमेरिका, ईरान आदि जेलों में बंद लोगों को रिहा किया गया। भारत में भी सर्वोच्च न्यायालय ने जेलों में बंद लोगों की सुरक्षा को लेकर रिहाई एवं जमानत पर सकारात्मक टिप्पणी की है।
अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को तत्काल ससम्मान रिहा किया जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से ठोस कदम उठाया जाना देश व समाज के लिए अति आवश्यक है, ताकि कोरोना काल में पूज्य संत जी अपने शिष्यों व भक्तों के साथ देश व मानवता की सेवा को और गति दे सकें। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इनकी रिहाई देश एवं समाज के लिए मंगलकारी होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।