हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गन्ना किसान क...

    गन्ना किसान की आत्महत्या पर प्रियंका का भाजपा पर हमला

    Farmer Suicide

    नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से चीनी मिलें बंद हो रही है और गन्ना किसान आत्महत्या को मजबूर है। वाड्रा ने ट्वीट किया “अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिन में पूरा भुगतान दिया जाएगा लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।”

    Farmer Suicide

    कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा “मैंने दो दिन पहले ही सरकार को इसके लिए आगाह किया था। सोचिए इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में गन्ना भुगतान का नाम तक नहीं लेती।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर और एक फोटो पोस्ट की जिसमे कहा गया है कि मुजफ्फरनगर में गन्ना किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।