कुरुक्षेत्र में जेल अधीक्षक का गनमैन मिला संक्रमित

coronavirus

जेल अधीक्षक ने परिवार सहित करवाया था टैस्ट, रिपोर्ट नेगटिव

(Coronavirus)

सच कहूँ/देवीलाल बारना कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में लगातार कोरोना के पॉजीटिव मिल रहे हैं। रविवार को कुरुक्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इन में एक जेल अधीक्षक का गनमैन शामिल है। वहीं दूसरी कोरोना पोजिटिव गांव अढोनी की महिला है। इन दोनों मरीजों की चेन में स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र से 15 लोगों के सैम्पल लिए हैं और महिला की चेन में दिल्ली प्रशासन को 4 कोरोना वायरस सैम्पल लेने के लिए लिखा है। अब कुरुक्षेत्र में कुल 17 कोरोना पोजिटिव मामले हो गए हैं, जिसमें से 14 केस सक्रिय हैं और तीन ठीक हो चुके हैं। अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 4163 सैम्पल लिए जा चुके हैं, इन सैम्पलों में से 3794 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

21 मई को दिल्ली से आई थी महिला

सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने रविवार सायं जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र के गांव अढोनी में एक 65 वर्षीय महिला, जो कि दिल्ली में अपनी बहन के घर से 21 मई को कुरुक्षेत्र में आई थी। इस महिला का 22 मई को सैम्पल लिया गया। इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। महिला के परिवार में रहने वाले कुरुक्षेत्र के 11 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं और दिल्ली प्रशासन को महिला की बहन के परिवार के 4 सैम्पल लेने के लिए लिखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।