हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home खेल कोरोना के कार...

    कोरोना के कारण बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष का निधन

    Cesar Salinas

    मॉस्को। बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सीजर सेलिनास की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मृत्यु हो गयी। वह 58 वर्ष के थे। दक्षिण अमेरिका फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एलेजांद्रो डोमिंगेज ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ह्लमुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे प्रिये दोस्त सीजर अब नहीं रहे हैं। बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सीजर एक ऐसे इंसान थे जो खेल के लिए समर्पित थे और वह बोलीविया और दक्षिण अमेरिका फुटबॉल में और विकास करने के लिए हमारे पास विरासत छोड़ कर गए हैं।

    Coronavirus in Assam

    एलेजांद्रो डोमिंगेज ने हालांकि उनकी मृत्य के कारण की पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार सीजर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। विश्व स्वास्थ संगठन की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 70 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बोलीविया में अबतक कोरोना से 59,582 लोग संक्रमित हुए है जिसमें से 2,151 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 18,553 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।