Delhi: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

प्रधानमंत्री को दिया न्योता (Oath taking ceremony)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मनोनीत मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। बाबरपुर से विजयी हुए आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय शनिवार को रामलीला मैदान  (Oath taking ceremony) शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के 11 फरवरी को घोषित परिणामों के अनुसार 70 में से 62 सीटें मिली हैं। केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह 2013 और 2015 में मुख्यमंत्री बने थे।

  • आप संयोजक श्री केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित की तीन बार लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के रिकार्ड की बराबरी करेंगे।
  • दिवंगत दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 15 वर्ष तक शासन किया।
  • केजरीवाल ने वीरवार को ट्वीट कर दिल्ली के लोगों से शपथ ग्रहण में रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की थी।
  • राय ने गुरुवार को कहा था कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में केवल दिल्ली के लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा
  • और किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री अथवा राजनीतिक नेताओं को न्योता नहीं दिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts