18 घंटे बहाया पसीना, नहीं पकड़ा गया बदमाश

Haryana Police, Search Campaign, Accused

पैरोल पर आए बदमाश को पकड़ने के लिए
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

जुलाना (कर्मवीर)। पैरोल पर आए बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने शामलो कलां गांव में सर्च अभियान चलाया। 14 एकड़ ईख की फसल में पुलिस ने जवानों के साथ 18 घंटे तक सर्च अभियान चलाया मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली।

बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को खाली हाथ की लौटना पड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कुछ कुख्यात बदमाश जुलाना क्षेत्र में आए हुए हैं। पुलिस ने शामलो कलां एवं रामकली गांव के बीच नाका लगा दिया। तभी एक गाड़ी वहां पर आए और पुलिस ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया।

गाड़ी में उतर कर बदमाश शामलो कलां गांव के र्इंख की फसल में जा घुसा। लगातार 14 एकड़ में र्इंख की फसल थी। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह व परमजीत सिंह सैकड़ों पुलिस जवानों के साथ वहां पर पहुंच गए और र्इंख की फसल पर चारों ओर से घेरा डाल दिया। पुलिस ने 14 एकड़ फसल का चप्पा-चप्पा छान दिया मगर बदमाश पुलिस को नहीं मिला।

पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस ने अनुसार उनको तालश पैरोल पर आए काला बागड़ा की तलाश थी। उसी की तलाश में पुलिस ने शामलो कलां एवं रामकली गांव के बीच उसे पकड़ने के लिए जाल बुना। बदमाश पुलिस को चकमा देकर र्इंख की फसल में घुस गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।