Punjab

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

कोरोना काल में छठी बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
नयी दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझ रहे देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने और जनजीवन को सामान्य बनाने की दिशा में कदम उठा रही सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2 से संबंधित नये दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मोदी का यह संबोधन एक जुलाई से शुरू हो रहे अनलॉक 2 के एक दिन पहले होगा। गौरतलब है कि देश में 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से लेकर यह चौथी बार है जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज देर रात अनलॉक 2 को लेकर जारी दिशा निर्देश एक जुलाई से 31 जुलाई तक लागू होंगे और इनमें कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में पहले की तुलना में अधिक गतिविधियों को चालू करने की अनुमति दी गयी है लेकिन मेट्रो रेल, सिनेमा हाल, जिम, तरणताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, आडिटोरियम, एसेम्बली हाल और इसी तरह के अन्य स्थानों को अभी बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामाजिक , राजनैतिक , खेल , मनोरंजन , शैक्षणिक, धार्मिक आयोजनों और भीड़ भाड़ वाले अन्य कार्यकमों पर भी रोक पहले की तरह ही जारी रहेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts