JaiPur, SachKahoon News: राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को आॅनलाइन सिस्टम पर लाकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए। श्री राठौड़ यहां शासन सचिवालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ बेहतर ढंग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टीम भावना के साथ काम कर ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास किया जाए तथा योजनाओं को आॅनलाइन सिस्टम से जोड़कर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए। राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने गौरव पथ सड़कों पर सोलर लाइट लगाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी जगह पर एकरूपता रखें। उन्होंने योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।
ताजा खबर
Punjab Women Scheme: मान सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! हर महीने 1000-1500 रुपए की स्कीम की लॉन्च
Punjab Government Scheme:...
Viral Video: थाना डेहलों के बाहर भड़काऊ वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
वायरल वीडियो में फायरिंग ...
Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मरे
Chhattisgarh Boiler Blast...
आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, महिला सरपंच समेत चार पर केस
प्लॉट, मकान और रुपये का ल...
Rania Bakery Fire: रानियां में बेकरी में लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
भट्ठी से निकली चिंगारी बन...
भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
शादी समारोह के बीच घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूट, दी जान से मारने की धमकी
हनुमानगढ़। शादी समारोह के ...















