हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश नर्सों की सुर...

    नर्सों की सुरक्षा के लिए विजयन ने केजरीवाल को लिखा पत्र

    Pinarayi Vijayan

    नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राजधानी में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही नर्सों की पर्याप्त सुरक्षा और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। विजयन ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डॉक्टरों नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सबसे अहम माना था और कहा था कि उन्हें पहले सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए क्योंकि उन्हें कोरोनो से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। इसका कारण यह है कि वे मरीजों के सम्पर्क में रहती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।