पीलीबंगा: कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में हुआ इजाफा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

शुक्रवार को आए 6 नये केस (Corona in Rajasthan)

पीलीबंगा, सच कहूँ न्यूज। शहर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो गई। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 6 नए केस सामने आए। इससे कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। बीसीएमओ डॉ. रोहित चौधरी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 6 जनों में 5 जने वार्ड नं 15 के रहने वाले है जो पहले ही वार्ड नं 15 में पॉजिटिव पाए गए लोगों के सम्पर्क में थे इनमें 15 वर्षीय एक बालिका भी शामिल है।

शुक्रवार को यहां बैंक शाखाओं के कार्मिकों के कोरोना जांच को लेकर सेम्पल लिए

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति वार्ड नं 4 का निवासी है। जो शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार को यहां बैंक शाखाओं के कार्मिकों के कोरोना जांच को लेकर सेम्पल लिए। बैंक शाखाओं में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों ने रूपयों का लेनदेन किया था। शहर में वार्ड नं 9, 15 व 19 में पूर्व में 22 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर इन वार्डो की गलियों की नाकेबंदी कर दी गई। शुक्रवार को वार्ड नं 4 के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते प्रशासन ने उस गली को सील कर दिया जिसमें पॉजिटिव युवक का आवास था। गली की नाकेबंदी कर चारों ओर बेरीकेटस लगा दिए गए।

चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व वार्ड नं 4 व 15 के कोरोना पॉजिटिव लोगों को यहां कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया। वार्ड नं 4 में एक जने के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर एसडीएम प्रियंका तलानिया, तहसीलदार बाबूलाल रेगर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. युनूस पंवार, एएसआई अस्तअली, गिरदावर जसवंतसिंह आदि मौके पर पहुंचे। ज्ञातव्य हो कि हिसार की एक शादी में शामिल होकर आए 11 जनों के सम्पर्क में आने से वार्ड नं 9,15 व 19 के 22 जने कोरोना पॉजिटिव हो गए। इनको चिकित्सा विभाग की टीम ने उसी समय कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts