Majitha Petrol Pump Firing: पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग, एक कर्मचारी की मौत

Amritsar News
Majitha Petrol Pump Firing: पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग, एक कर्मचारी की मौत

Majitha Petrol Pump Firing: अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दो अन्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पेट्रोल पंप कर्मचारी आरोपियों से अपना बचाव कर रहे हैं। Amritsar News

पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में कर्मचारी आरोपियों से बचाव करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीती देर रात नकाबपोश व्यक्ति पेट्रोल पंप पर फ्यूल (तेल) डलवाने के लिए आए थे। पंप बंद होने की वजह से कर्मचारियों ने फ्यूल डालने से मना कर दिया, इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। यह पेट्रोल पंप बिक्रम मजीठिया के खास व अकाली नेता योद्ध सिंह समरा का बताया जा रहा है।

डीएसपी सिटी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया

गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला जिले में हुए एक सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी पुलिस ने घटना के महज छह घंटे में सुलझा ली थी। गुरुवार (10 अप्रैल की) रात पुराने बस स्टैंड के पास महेंद्र सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पटियाला के एसपी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उन्हें हत्या की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने ह्यूमन और डिजिटल फुटप्रिंट्स के माध्यम से जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र सिंह और आरोपी कुणाल वधवा एक साथ ऑफिस में बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच कोई बात बिगड़ी, जिसके बाद कुणाल ने महेंद्र को पांच गोलियां मार दी थीं। Amritsar News

CM Mann in Punjabi University: पंजाबी यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, ये चाहते हैं मुख्यमंत्री मान!