हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home कारोबार मुंबई में पेट...

    मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये के पार

    Petrol and diesel prices rise for the eighth consecutive day

    नहीं थमी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, लगातार तीसरे दिन और महंगे

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी आने के बावजूद वीरवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल हुआ 103 रुपये प्रति लीटर के पार और डीजल भी 92 रुपये के पास पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये के पार पहुंच गया जबकि डीजल भी शतक के करीब है।

    लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 103.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों में पेट्रोल 2.05 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी 11 दिनोें में से 3.15 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।

    ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस निर्णय के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी आई और यह सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल नरम होकर 81.08 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.30 डॉलर की गिरावट लेकर 77.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 103.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 111.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

       शहर                     पेट्रोल                       डीजल 

    • दिल्ली                   103.24                    91.77
    • मुंबई                    109.25                    99.55
    • चेन्नई                    100.75                    96.26
    • कोलकाता               103.94                    94.88

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।