हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश पेट्रोल 20 मह...

    पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

    Diesel Prices
    नयी दिल्ली । पेट्रोल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगातार 16वें दिन बढ़कर करीब 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जबकि डीजल का मूल्य नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 33 पैसे बढ़कर 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गई जो 29 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 58 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 78.78.85 रुपये प्रति लीटर बिका। पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने से दोनों के मूल्य का अंतर घटकर महज 71 पैसे रह गया है।
    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 16 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.30 रुपये यानी 11.65 प्रतिशत और डीजल 9.46 रुपये यानी 13.63 प्रतिशत महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 32-32 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.27 रुपये और 86.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 82.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा।डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 74.14 रुपये, मुंबई में 55 पैसे महंगा होकर 77.24 रुपये और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 76.30 रुपये प्रति लीटर बिका।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।