हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश आज फिर पेट्रो...

    आज फिर पेट्रोल और डीजल के भाव में आई तेजी

    Petrol and Diesel

    जानिए अब आपको कितनी ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई महानगरों में आज शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में तेजी आई है। अर्थात आपको आज पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होंगी। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 71.89 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 65.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

    कोलकाता: पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 74.62 रुपये प्रति लीटर

    कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 74.62 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 67.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 77.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 68.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उधर चेन्नई में पेट्रोल का भाव आज 7 पैसे महंगा होकर 74.70 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 68.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    अब दिल्ली से सटे क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 73.85 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डी़जल 9 पैसे महंगा होकर यहां 65.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 72.05 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 8 पैसे महंगा होकर 64.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे