पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, और महंगे

दिल्ली में पेट्रोल पहुंचा 105.49 रुपये प्रति लीटर

नई दिल्ली। शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई। राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये

इससे पहले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुयी है। बढ़़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.09 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 103.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। झारखंड की राजधानी राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ शतक लगाने की ओर बढ़ रही है।

राँची में पेट्रोल 99.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.44 रुपये

राँची में पेट्रोल 99.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है लेकिन राँची में पेट्रोल अभी भी पूरे देश में सबसे सस्ता है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है।

कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 16 दिनों में से 13 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 3.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम                  पेट्रोल (रुपये/लीटर)               (डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली                              105.49                              94.22
मुंबई                               111.43                              102.15
चेन्नई                               102.70                              98.59
कोलकाता                         106.10                               97.33

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।