कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश संबंधी याचिका दायर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली।  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों का पालन न करने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी एक याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की गयी है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार को ज्ञापन देकर अपने विरोध का प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

Congress

वकील सुप्रिया पंडिता की ओर से एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड ओम प्रकाश परिहार और वकील दुष्यंत तिवारी ने याचिका दायर की है तथा कहा है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल होने के कारण कांग्रेस देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, लेकिन उसने तथा उसके युवा प्रकोष्ठ ने 29 जून को हुए विरोध प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग जैसे दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। याचिकाकर्ता ने ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने और पार्टी के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने की मांग की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts