हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home अन्य खबरें रेप के आरोपी ...

    रेप के आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला : UP

    People, Killed, Rape, Accused, Murder, UP, Police, Case

    150-200 अज्ञात गांव वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बच्ची का रेप के बाद मर्डर करने के आरोपी की बुधवार सुबह हॉस्पिटल में मौत हो गई। मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मार-मारकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की मौत के मामले में 150-200 अज्ञात गांववालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    माना जा रहा है कि आरोपी उस बच्ची को फुसलाकर अपने साथ पास के ही फार्म पर ले गया, जहां बच्ची के साथ रेप किया और फिर हत्या कर दी। जब बच्ची के काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो माता-पिता ने तलाश शुरू की। उन्हें फार्म से बच्ची का शव मिला। आरोपी शव के पास ही बैठा था। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी को बुरी तरह पीटा। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो किसी तरह आरोपी को बचाकर लाई व अस्पताल में भर्ती कराया और हॉस्पिटल में रात 3 बजे उसने दम तोड़ दिया।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची को गला दबाकर मारा गया और रेप की भी पुष्टि हुई है। गांव वाले आरोपी की मौत को सही बता रहे हैं। उनका कहना है कि जो किया, उसकी सजा मिली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।