हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पंजाब का पटिय...

    पंजाब का पटियाला प्रथम व हरियाणा का कल्याण नगर ब्लॉक दूसरे स्थान पर

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    सुमिरन प्रेम मुकाबला। देश-विदेश के 655 ब्लॉकों के 3,25,361 सेवादारों ने 1,15,20,383 घंटे जपा राम-नाम

    (Sumiran competition)

    •  टॉप-10 में पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने बनाई जगह

    •  विदेशों में 1258 सेवादारों ने 73,220 घंटे किया सुमिरन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 जून से 30 जून-2020 तक देश-विदेश के 655 ब्लॉकों के 3,25,361 सेवादारों ने 1,15,20,383 घंटे सुमिरन किया। टॉप-10 में पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। इस बार भी सुमिरन मुकाबले में पंजाब के ब्लॉक पटियाला ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कल्याण नगर दूसरे और सरसा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बात विदेशों की करें तो विभिन्न ब्लॉकों के 1258 सेवादारों ने 73,220 घंटे सुमिरन किया। प्रथम स्थान पर रहे पटियाला ब्लॉक के 6021 सेवादारों ने 5,97,106 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे कल्याण नगर ब्लॉक के 4295 सेवादारों ने 4,82,211 घंटे सुमिरन किया है।

     इन राज्यों में  ये ब्लॉक रहे प्रथम

    सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक पटियाला ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा में ब्लॉक कल्याण नगर, राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक इन्द्रपुरी, हिमाचल प्रदेश में पौंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में रूड़की, मध्यप्रदेश में श्योपराु, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में मुंबई, गुजरात में अहमदाबाद, कर्नाटका में बैंगलोर ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 1258 सेवादारों ने 73,220 घंटे राम-नाम का जपा किया।

    Dera

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।