IPL 2020 : पैट कंमिस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Published On

15.5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

  • मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा

कोलकाता (एजेंसी)। आईपीएल-2020 को लेकर एक बार फिर खिलाड़ियों की बोलियों का सिलसिला शुरू हो गया। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये चुका कर किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में लिया। इसके साथ ही कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे (Most Expensive) विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल इतिहास के वे तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली को मिली सबसे ज्यादा कीमत

कमिंस अधिकतम 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस की सूची में थे। कमिंस ने इस कीमत के साथ आईपीएल के पिछले रिकार्ड को भी तोड़ दिया है। वह हमवतन बेन स्टोक्स से आगे निकल गये। इंग्लैंड के आॅलराउंडर बेन स्टोक्स को 2017 में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। भारतीय और बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ की कीमत के साथ इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय कीमत पर खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत को 15-15 करोड़ रुपये में उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

332 खिलाड़ियों की लगी बोली

नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में एसोसिएट देशों से भी तीन क्रिकेटर हैं। इनमें से कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिनमें से 29 विदेशी थे।

  • मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा
  • क्रिस मौरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 10 करोड़ में खरीदा
  • शेल्डन कोट्रेल को पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • नाथन कोल्टर नाइल को मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts