हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home खेल नाइजीरिया की ...

    नाइजीरिया की पैरा पावरलिफ्टर ओयेमा पर चार साल का प्रतिबंध

    Powerlifter-Oyema

    बोन (एजेंसी)। नाइजीरिया की पैरा पावरलिफ्टर और पैरालम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता इस्थर ओयेमा पर डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन करने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। (Esther Oyema ) अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने इसकी जानकारी दी है। पिछले साल लागोस अंतरराष्ट्रीय पैरा पॉवरलिफ्टिंग टूर्नामेंट के बाद 28 जनवरी 2019 को उनका यूरीन सैंपल लिया गया था जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला।

    ओयेमा ने 2012 लंदन पैरालम्पिक में महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन डोपिंग के कारण उन पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है जो तीन मई 2019 से दो मई 2023 तक रहेग। इसके कारण वह अगले वर्ष होने वाले टोक्यो पैरालम्पिक में भाग नहीं ले पाएंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।