हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home खेल पाकिस्तान का ...

    पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा पांच अगस्त से

    Pakistan's England tour

    लंदन (एजेंसी)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा पांच अगस्त से शुरु होने की पुष्टि कर दी है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में पांच अगस्त से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच साउथम्पटन में 13 और 21 अगस्त से खेला जाएगा। तीन टी-20 मुकाबले ओल्ड ट्रेफर्ड में 28 अगस्त, 30 अगस्त और एक सितंबर को खेले जाएंगे।

    सभी छह मैच खाली स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। इंग्लैंड पहुंच चुकी पाकिस्तानी टीम न्यू रोड वॉरसेस्टरशायर में 14 दिन क्वारंटीन में रहेगी और फिर 13 जुलाई को डर्बीशायर काउंटी मैदान शिफ्ट कर जाएगी। पाकिस्तान के दौरे से पहले इंग्लैंड आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 30 जुलाई से शुरु होगी और तीनों मैच साउथम्पटन में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मैच एक अगस्त और तीसरा मैच चार अगस्त को खेला जाएगा। पाकिस्तान का 20 सदस्यीय अग्रिम दल 28 जून को इंग्लैंड पहुंचा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।