पाकिस्तान: मिल में विस्फोट, चार मरे, पांच घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पेपर मिल के बॉयलर में विस्फोट (Blast In Mill)

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के कसूर जिले में शनिवार को एक पेपर मिल के बॉयलर में विस्फोट होने से चार मजदूरों की मौत हो गई। (Blast In Mill) बताया जा रहा है कि बॉयलर में कुछ तकनीकी खराबी के कारण अचानक विस्फोट गया जिससे उसके आसपास काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

विस्फोट के कारण लगी आग को तुरंत बुझा लिये जाने के कारण कारखाने के अन्य हिस्सों में काम करने वाले मजदूर सुरक्षित बच गये। विस्फोट के कारण मिल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts