पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर l पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की। सीमा पार से गोलाबारी के दो दिन बाद ही संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। जिसमें दो लड़कियां और तीन सैनिक घायल हुए, जिनमें से दो ने शनिवार को बारामूला के उरी सेक्टर में दम तोड़ दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए आज सुबह चार बजे उरी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार से गोले दागे।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी को मुंहतोड़ जवाब दिया और लगभग ढाई घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकिस्तान पिछले एक महीने से उत्तरी कश्मीर में लगातार संघर्षविराम को उल्लंघन कर रहा है । शुक्रवार को बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास सीमापार से गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और शनिवार को दोनों की मौत हो गई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने के लिए बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सीमा के अंदर घुसने के लिए बड़ी संख्या में आतंकवादी इंतजार कर रहे हैं। नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना को हाई अलर्ट किया गया है और वह सीमा पार से घुसपैठ को कोशिश को नाकाम कर रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।