PAK ने दागे मोर्टार, रात से गोलाबारी जारी

Pakistan, Firing, Mortar 

अरनिया सेक्टर (varta)
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का दोगला चरित्र सामने आ रहा है। रविवार सुबह तक जहां पाकिस्तान रहम की भीख मांग रहा था, वहीं रात आते-आते उसने अपना दूसरा चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया। रविवार रात से ही अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की जा रही है।

पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर में गोलीबारी अभी भी जारी है। गोलीबारी को देखते हुए बीएसएफ और पुलिस ने गांव वालों से अपने घर से बाहर ना निकलने को कहा है। गोलीबारी के कारण ही सोमवार को अरनिया के आस-पास के 5 किमी. क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद किया गया है।

अरनिया क्षेत्र के त्रेवा गांव को भी निशाना बनाया गया है। सीमा पार से इस गांव में भी मोर्टार दागे गए हैं। इलाके के देवीगढ़ गांव में फायरिंग की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।