बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार

Published On

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद शनिवार को फैक्ट्री के मालिक नूर हुसैन को अमडांगा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज किया है। उत्तर 24 परगना के नैहाटी में शुक्रवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन पटाखा कारखानों में देशी बम बनाए जा रहे थे। इस हादसे के सभी पीड़ित फैक्ट्री के मजदूर थे।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस मामले की विशेषज्ञों से जांच करानी की मांग की। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है क्योंकि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि फैक्ट्री में देशी बम बनाए जा रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नैहाटी के मस्जिपारा में फैक्ट्री में हुए धमाके में सात लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि फैक्ट्री में देशी बम बनाए जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने भी कल इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर! मैच्योरिटी के बाद भी नहीं मिले पैसे, उपभोक्ता आयोग ने सोसाइटी को दिया 17.63 लाख रुपये लौटाने का आदेश
दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो परिवारों के कई सदस्यों की मृत्यु, कटनी और सिवनी में आगजनी से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत गरमाई, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत, बोले- भगवान राम सभी के हैं
सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब आम खाने से नहीं करना होगा परहेज, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Related Posts