बेंगलुरू: भारतीय जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले महीने वेलेंसिया में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में जर्मनी की मजबूत टीम के खिलाफ मिली दो जीत से भारतीय टीम का आगामी एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ा है। भारतीय जूनियर हाकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी को 5-2 के अच्छे अंतर से हराया था। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में भी जर्मनी को 3-1 से परजित किया था। हरेंद्र ने कहा, जर्मनी को हराने से टीम के आत्मविश्वास में काफी अंतर आया। जूनियर विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में इससे पहले तक हम किसी यूरोपीय टीम से नहीं खेले थे। उन्होंने कहा, हमने स्पेन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया जहां हमने लीग मैच में उसे 3-1 और सेमीफाइनल में 1-0 से हराया। हमें बेल्जियम के हाथों हार झेलनी पड़ी। लेकिन खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और यहां बेंगलुरू में दो सप्ताह का शिविर काफी महत्वपूर्ण होगा। हरेंद्र ने इसके साथ ही बताया कि जूनियर विश्व कप के लिये आखिरी चयन ट्रायल यहां शुक्रवार को होगा। भारतीय जूनियर टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ करेगी। एजेंसी
ताजा खबर
Amit Shah: पूर्व सांसद परनीत कौर ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
पंजाब में बिगड़ती कानून व्...
दिल करदा है सतगुरु हर वेले तैनू कोल बिठा के तकदा रहा…
कल्याण नगर ब्लॉक की बहनों...
प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Congress: रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुम...
ईद-उल-फितर नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ रही भीड़
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
जुमे की नमाज के दृष्टिगत कैराना पहुंचे डीएम-एसपी, पैदल भ्रमण किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
रमज़ान के चौथे जुमे की नमाज़ अदा, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
शबे क़द्र के अवसर पर तरावीह में कुरआन शरीफ़ की तकमील, दुआइया कार्यक्रम आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराज़गी, शहर में निकलना हुआ मुश्किल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















