नामचर्चा: राम नाम की धुन पर झूमी साध-संगत

पावन अवतार दिवस पर रोपित किए गए पौधों की संभाल करने का आह्वान

ऐलनाबाद (सच कहूँ/सुभाष)। ऐलनाबाद ब्लॉक की साध संगत द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। खंड के गांव प्यारनगर में नामचर्चा पंडाल को शानदार तरीके से सजाया गया था। नामचर्चा में शहर ऐलनाबाद के अलावा विभिन्न गांवों से साध संगत ने शिरकत की। जन्मदिन के उपलक्ष में रखी गई। इस ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास करनैल सिंह इन्सां ने धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा का पवित्र नारा लगाकर किया। नामचर्चा के दौरान अनेक कविराज भाइयों ने शब्द भजन के माध्यम से गुरू महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा में 25 मैंबर रमेश इन्सां ने 142 मानवता भलाई के कार्यों पर भी प्रकाश डाला और इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक भंगीदास करनैल सिंह इन्सां ने साध संगत को आह्वान किया कि पावन अवतार दिवस पर रोपित किए गए पौधों की समय-समय पर संभाल करें।

नामचर्चा 10 सितंबर को: करनैल सिंह

ब्लॉक भंगीदास करनैल सिंह इन्सां ने बताया कि गुरुगद्दी माह के उपलक्ष में ऐलनाबाद ब्लॉक की तरफ से आगामी ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा 10 सितंबर को सरसा रोड पर स्थित ऐलनाबाद नामचर्चा घर में होगी। जिसका समय सुबह 10 बजे का रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।