हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home रंगमंच कंगना और अन्य...

    कंगना और अन्य के खिलाफ शिकायत पर जांच का आदेश

    Order for investigation on complaint against Kangana and others
    मुंबई। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंद के खिलाफ समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक घृणा फैलाने के लिए एक निजी शिकायत की जांच करने का आदेश दिया। सुश्री रनौत के खिलाफ ‘समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और सांप्रदायिक घृणा फैलाने’ की शिकायत की गयी थी। स्थानीय बांद्रा अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयदेव खुले ने स्वास्थ्य प्रशिक्षक मुनवर अली सईद की शिकायत पर शुक्रवार को एक आदेश दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि ‘शिकायत पर प्रथम दृष्टया’ मैंने पाया कि अभियुक्तों द्वारा संज्ञेय अपराध किया गया है। सारे आरोप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – ट्विटर और साक्षात्कार पर आधारित हैं। अदालत ने आदेश में कहा है कि संबंधित पुलिस स्टेशन मामले की जांच करे।

    महाराष्ट्र में पप्पू सेना मुझ पर जुनूनी हो रही है: कंगना

    अभेनेत्री रनौत और उसकी बहन के खिलाफ अदालत के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रनौत ने ट्वीट किया था कि ‘महाराष्ट्र में पप्पू सेना मुझ पर जुनूनी हो रही है, उसने आगे कहा,‘मुझे इतना याद मत करो, मैं जल्द ही वापस आऊंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।