हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार 10वीं व 12वीं...

    10वीं व 12वीं में कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर और अंक सुधार का एक और मौका

    improvement

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा अक्तूबर-2020 के लिए परीक्षार्थियों के हितों के मद्देनजर आॅनलाईन आवेदन हेतु 5 अक्तूबर तक एक और अवसर दिया गया है, जिसका लिंक बोर्ड वैबसाइट www.bseh.org.in पर 29 सितम्बर से उपलब्ध है। इस आशय की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने दी।

    उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक)एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा अक्तूबर-2020 के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 13 सितम्बर, 2020 तक कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय हेतु आवेदन नहीं कर पाए थे तथा ऐसे परीक्षार्थी जिन द्वारा आवेदन तो किया था, किन्तु आॅनलाईन शुल्क जमा नहीं करवा पाए थे, वे परीक्षार्थी भी 5 अक्तूबर, 2020 तक कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय हेतु बोर्ड वैबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक में 1000/- रुपए विलम्ब शुल्क सहित आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों द्वारा अपना आवेदन व शुल्क आॅनलाईन प्रक्रिया द्वारा ही किया जाना है। आवेदन फार्म व शुल्क जमा करवाने उपरान्त केवल अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थी ही अपना आवेदन फार्म एवं अन्य दस्तावेज कि हार्ड कॉपी सहायक सचिव(सैकण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक)एवं मुक्त विद्यालय)हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के नाम समय रहते भेजना सुनिश्चित करें तथा शेष परीक्षार्थी आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी के समकक्ष मान्यता प्राप्त करने हेतु दो वर्षीय आई0टी0आई0 डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाईन आवेदन करते समय किसी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वैबसाईट www.bseh.org.in पर दी गई ई-मेल/हेल्पलाईन नं0 01664-254300, 254308 एवं 254309 पर सम्पर्क करते हुए समाधान अवश्य करवाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।