हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रोला व बाईक...

    ट्रोला व बाईक की भिड़न्त में एक घायल, एक की मौत

    road accidents

    तारानगर (सच कहूँ न्यूज)। तारानगर के सरदारशर सड़क मार्ग चूरू तिराहा पर ट्रोला व बाईक की आपस की भिड़न्त में बाईक सवार युवक कुलदीप पुत्र मनोज (19) निवासी वार्ड नं. 13 तारानगर की मौत हो गई जबकि बाईक सवार दूसरा युवक अक्षय कुमार घायल हो गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पिता मनोज कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि बुधवार देर सायं उसका बेटा कुलदीप व उसके साथ अक्षय जो पट्रोल पम्प से बाईक में पेट्रोल डलवाकर घर आ रहे थे तो चूरू तिराहे पर पहुंचे तो राजगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रोला ने बाईक को टक्कर मार दी जिसमें कुलदीप व अक्षय की गम्भीर चोटें आए जिनको निजी वाहन की सहायता से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर कर दिया। जहां पर ईलाज दौरान कुलदीप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी व ट्रोला को जब्त कर लिया व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।