हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश बहराइच में वा...

    बहराइच में वाहन पलटने से एक की मृत्यु, 35 मजदूर घायल

    Accident

    बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराने से एक मजदूर की मृत्यु हो गयी तथा 35 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महाराष्ट्र से 65 प्रवासी मज़दूरों को लेकर बहराइच आ रही डीसीएम ट्रक आज सुबह बहराइच से दस किलोमीटर पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मदन कोठी के पास पेड़ से टकराकर पलट गई।

    इस हादसे में मजदूर गुलाम (28) समेत 36 लोग घायल हो गये। घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गुलाम की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि हो सकता है सुबह के वक़्त ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ। डी सी एम में 65 लोग सवार होकर आये थे जबकि पांच लोग रास्ते में उतार गए थे। दुर्घटना के बाद इन सभी घायलों को वहां मौजूद ग्रामीण व पुलिस वालों ने एम्बुलेन्स से बहराइच मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।