किसानों के प्रति अधिकारी अपनी मानसिकता बदले, किसान समस्याओं के लिए संघर्षरत है: अनुराग चौधरी 

Meerut News
Meerut News: किसानों के प्रति अधिकारी अपनी मानसिकता बदले, किसान समस्याओं के लिए संघर्षरत है: अनुराग चौधरी 

भाकियू का क्षेत्रीय  किसानों की समस्याओं को लेकर मवाना तहसील में तीसरे दिन भी धरना जारी | Meerut News

  • बारिश और गर्मी भी डिगा सकी धरनारत अन्नदाताओं के हौसले,धरना जारी,जरूरत पड़ी तो करेंगे आमरण अनशन: विजयपाल सिंह (घोपला)

मेरठ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर  मवाना तहसील में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मेरठ के भाकियू  जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि  रात में तेज बारिश आई, जिसमें धरना स्थल का टीन शेड टपकता रहा और किसानों के निचे बिछे हुए गद्दे भी भीग गए। सारी रात तहसील परिसर में धरना स्थल पर लाइट भी नहीं थी। लेकिन मजबूती से  किसान धरने पर डटे हुए है। Meerut News

बारिश  और गर्मी भी आनंदताओं के हौशले को तोड़ नहीं सकी, उन्होंने कहा कि किसान हर स्थित के लिए तैयार है। समस्याओं का समाधान  कराए बगैर यहां से हटेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलें ।  और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उनका निस्तारण कराएं। बदले की भावना से  किसानों पर मुकदमे बर्दाश्त नहीं होंगे। कोई किसान किसी भी अधिकारी का अपमान नहीं करता है। किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। Meerut News

भावना से भाकियू के संरक्षक बाबा विजयपाल सिंह (घोपला) और एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी (मवाना) ने बताया कि रविवार को धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं को मनाने एसडीएम  मवाना अंकित कुमार और थाना प्रभारी मवाना भी किसानों के बीच  पहुंचे। परंतु किसानों ने एक सुर में  ठोस  समाधान न होने तक धरना स्थगित करने की मना कर दिया। बाबा विजयपाल (घोपला) ने किसान नेताओं पर मुकदमे किए जाने पर भारी रोष  प्रकट  किया। और जल्द समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। सभी ने पदाधिकारियों और किसानों ने एकजुट होकर जिम्मेदारों से मजबूती से आंदोलन चलाने एवं ठोस समाधान कराने की मांग की और सहयोग करने की अपील की है।

आरोप निराधार, हमने किसी का अपमान नहीं किया: हर्ष चहल

हर्ष चहल ने कहा की हमारे जरिए  किसी का अपमान नहीं किया गया  सभी खबर भ्रामक है। पता नहीं  किस मानसिकता से मुकदमे दर्ज हुए,हम संगठन और हम किसानों की समस्या को लेकर संघर्षरत है।

किसानों ने धरने को लम्बा  चलाने  की तैयारी शुरू | Meerut News

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों ने अपने ट्रैक्टर से चलने वाले पंखे और लाइट मंगा ली है। हम किसी भी परिस्थिति में नही हटेंगे। किसानों के हौसले बुलंद है तीसरे दिन भी आंदोलन में भारी भीड़ के साथ भाकियू पदाधिकारी और धरने में पहुंचे। तेरे पूरी है जब तक समाधान नहीं होगा,किसानों का यह  धरना समाप्त नहीं होगा।

भाकियू के धरने में ये लोग मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, बाबा विजयपाल,अनूप यादव युवा जिला अध्यक्ष, नरेश मवाना एनसीआर महासचिव, राम बोस दबथवा, सतबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष बबलू तालियान, यशपाल हुड्डा, मोनू टिकरी,सुनील पिलोना, अमित कुंडू, इंद्रपाल मलिक, बिट्टू, प्रिंस चौधरी, ईश्वर यादव , सौरभ यादव, मोहित यादव, जयभगवान, विनोद पुनिया, ऋषिपाल सिंह, मुनीश त्यागी, वीर सिंह, मनोज शर्मा, मुन्नू, मोहित पोसवाल, सरदार जज सिंह, सुरेंद्र ढ्धरा आदि मौजूद। Meerut News

यह भी पढ़ें:– एक दिवसीय शिविर में अवर अभियंताओं को किया प्रशिक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here