हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में C...

    हरियाणा में Corona पीड़ितों की संख्या 1000 पार

    Corona-in-haryana

     वीरवार को आए 38 मामले, कुल संख्या पहुंची 1031 (Corona in Haryana)

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लॉकडाउन में दी गई ढील के कारण संक्रमित केसों की संख्या लगातार दहाई अंकों में रोज की दर से बढ़ रही है। वीरवार को 38 नए मामले सामने आने से अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार पार कर 1031 पहुंच गई है। वहीं अब तक राज्य में कुल 15 की मौत हुई है। राज्य में पहला केस 17 मार्च को सामने आया था। इसके बाद आज एक हजारवां केस सामने आया। हालांकि, एक अच्छी खबर यह है कि राज्य में अब तक 681 मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यानी अभी राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 65 फीसदी के ऊपर बनी हुई है।

    कई अन्य प्रवासी श्रमिकों ने अपने घर जाने का फैसला भी बदल दिया

    इससे पहले हरियाणा में लॉकडाउन 4.0 के तहत आम लोगों के साथ फैक्ट्री मालिकों को भी छूट देने का सिलसिला शुरू किया गया। हिसार समेत राज्य के कई औद्योगिक क्षेत्रों में भी काम शुरू हो गया। इससे रोजगार गंवा बैठे कई मजदूर वापस काम पर लौटे। कई अन्य प्रवासी श्रमिकों ने अपने घर जाने का फैसला भी बदल दिया। गौरतलब है कि हरियाणा से अपने गृह राज्य जाने के लिए करीब 8 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि, अब तक सिर्फ 2 लाख को ही श्रमिक ट्रेनों और बसों से घर वापस भेजा जा सका है। फैक्ट्रियां खुलने के बाद अब तक 4 हजार लोग अपना रजिस्ट्रेशन कैंसल करा चुके हैं।

    वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से 13, फरीदाबाद से 11, सोनीपत से 3, पानीपत से 4, पंचकुला, जींद, करनाल, रोहतक, महेंद्रगढ़ से 1-1 केस जबकि कुरुक्षेत्र से 2 केस सामने आए हैं। वीरवार को कुल 38 नए मरीज सामने आए। जबकि अब प्रदेश में कुल पीड़ितों की संख्या 1031 हो गई है। जिनमें से 681 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 335 अभी भी कोरोना एक्टिव हैं।

    इन जिलों में है सबसे  ज्यादा केस

    • इस बीच यमुनानगर और अंबाला के बाद सिरसा कोरोना से मुक्त होने वाला तीसरा जिला बन गया है।
    • दूसरी तरफ गुड़गांव में अब कुल मामले बढ़ कर 239 हो गए हैं।
    • इनमें 107 मरीजों का इलाज चल रहा है।
    • इसके बाद फरीदाबाद (181), सोनीपत (101), झज्जर (91)
    • नूंह (65), अंबाला (42), पलवल (39), पानीपत (46)
    • पंचकुला (26), जींद (23), करनाल (21), रोहतक (14),रेवाड़ी (9)
    •  फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, भिवानी, कैथल, हिसार जैसे जिलों में कोरोना केस सामने आ चुके हैं।

    सरकारी विभागों में ड्यूटी पर लौटे 18 हजार कर्मचारी

    लॉकडाउन में 4.0 में सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था को दोबारा शुरू करने के लिए कर्मचारियों को रोस्टर और शिफ्ट्स में में कार्य करने के लिए बुलाया गया है। इसके तहत विभागों में कार्य शुरू किया गया है। कुछ विभागों में कर्मियों को एक दिन छोड़कर एक दिन बुलाया गया है। वहीं कुछ जगहों पर सुबह-शाम के हिसाब से ड्यूटी फिक्स की गई है। वीरवार को इस इंतजाम से 18 हजार कर्मचारी काम पर पहुंचे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।