हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    पेरू में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार

    Coronavirus

    लीमा। महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझ रहे दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में पिछले 24 घंटाें के दौरान कोरोना संक्रमण के 1724 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार कर 6,00,438 हो गयी है। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। देश में इस महामारी के कारण अब तक 27,813 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में अब तक 30 लाख से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पेरू में अब तक कोरोना के 4,07,301 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।