हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में द...

    हरियाणा में दीवाली पर अब दो घंटे पटाखे चलाने की छूट

    दीपावली

    हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के पटाखा फैक्टरी मालिकों और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए दीवाली पर दो घंटे पटाखे चलाने की छूट देने का ऐलान किया। खट्टर ने यह ऐलान रविवार को फतेहाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने पटाखे चलाने के लिए लोगों को दो घंटे का समय दिया है। इस ऐलान के मुताबिक अब लोग दीवाली के दिन रात आठ से दस बजे तक पटाखे चला सकेंगे।

    मुख्यमंत्री रविवार को पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया की भतीजी की शादी में फतेहाबाद के दौलतपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने दीवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर नई घोषणा कर दी और कहा कि ठीक है सिर्फ दो घंटे का समय देता हूं। उल्लेखनीय राज्य सरकार ने दीवाली पर हाल ही में पटाखे चलाने पर पाबंदी लगा दी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।