कुख्यात दीपक उर्फ टाईगर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Notorious Deepak alias Tiger killed sachkahoon

दिल्ली में घेराबंदी करने वाली पुलिस पर की थी फायरिंग

नई दिल्ली/जीन्द (सच कहूँ न्यूज)। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जींद का कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टाइगर मारा गया। दोनों और से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुबह की सैर को निकले लोग भी घरों में दुबक गए। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश बदमाश दीपक उर्फ टाइगर यहां छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने रोहिणी से बेगमपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह साढ़े पांच बजे बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दीपक को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने गोली चला दी और भागने का प्रयास किया। इसी बीच दो पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे आए तो उनको दीपक ने गोली मार दी। गोली कॉन्स्टेबल सन्नी और विकास को लगी। दोनों ने दीपक को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दीपक उर्फ टाइगर निवासी जीन्द (हरियाणा) के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत दोनों पुलिसकर्मियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालात स्थिर बताई।

बताया जा रहा है कि रोहिणी इलाके में पिछले कुछ दिनों से चल रही गैंगवार के बाद कई बदमाश पुलिस के निशाने पर आ गए थे। पिछले दिनों के.एन. काटजू मार्ग पर गैंगवार में गैंगस्टर गोगी के गुर्गे दीपक उर्फ राधे की हत्या कर दी गई थी। इसमें भी टाइगर का नाम आया था। इससे पहले 2019 में रानीखेड़ा गैस गोदाम के पास हुई एक मुठभेड़ में भी वह शामिल था।

दीपक के शव को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।

टिल्लू गैंग से जुड़ा था टाइगर

दीपक उर्फ बच्ची उर्फ टाइगर दिल्ली के कुख्यात टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ था। इन दिनों दिल्ली में टिल्लू और गोगी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। गत 24 सितम्बर को रोहिणी कोर्ट में गैंगेस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की टिल्लू गैंग ने हत्या कर दी थी। तभी से गोगी गैंग ने बदला लेने की ठान ली थी। दोनो गैंगों में वर्चस्व की जंग होती रही है, जिसमे अभी तक 20 से अधिक बदमाश मारे जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।