नॉर्थ कोरिया पर धैर्य दिखाने का समय खत्म: ट्रम्प

North Korea, Patience, Donald Trump, US, Japan 

टोक्यो: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प 11 दिन के एशियाई देशों के दौरे पर हैं। सोमवार को जापान में लगातार दूसरे दिन उन्होंने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी। ट्रम्प ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अब रणनीतिक धैर्य दिखाने का समय खत्म हो गया है।

नॉर्थ कोरिया का न्यूक्लियर प्रोग्राम विश्व सभ्यता, अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। ट्रम्प का यह बयान नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सभी विकल्पों पर विचार करने की नीति को जापान से समर्थन मिलने के बाद आया है।

ट्रम्प के दौरे से एक दिन पहले साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के 18 बैंकरों पर बैन लगा दिए हैं। सरकारी वेबसाइट ने कहा कि रूस, चीन और लीबिया में ये बैंकर काम कर रहे हैं। ये हथियारों के लिए फंड मुहैया कराते हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।