इस देश में नहीं कोई जंगल, लोग खूब पीते हैं कोका कोला

No forest in this country, people drink coca cola a lot
आइसलैंड को 17 जून 1944 को डेनमार्क से स्वतंत्रता हांसिल हुई थी। आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक है जो इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है। सबसे पहले आइसलैंड में रहेने वाले लोग भिक्षु थे जो आयरलैंड से सन 800 में यहाँ पर आए थे। आइसलैंड यूरोप का ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व का 18वां बड़ा द्वीप है। आज भी यहां पर रहने वाले कुछ लोगों का मानना है की यहां पर एल्फ यानि की बौने लोग रहते हैं जिनके पास कई तरह की जादुई शक्तियों मौजूद हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह अब तक साबित नहीं हो पाया है। जून और जुलाई दो ऐसे महीने है जहां आइसलैंड के आसमान में सूर्य 2 महीने तक लगातार अस्त नहीं होता है यानि की 2 महीने रात ही नहीं होती। वहां के लोगों का कहना है की इन दो महीनों में गोल्फ खेलने का अपना अलग ही मजा है। आइसलैंड में लगभग हर चार साल में एक बार ज्वालामुखी जरुर फटता है। यहां पर दुनिया में सबसे ज्यदा कोका कोला पी जाती है।
आइसलैंड में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। आइसलैंड की राष्ट्रीय खेल हैंडबॉल है। यह दुनिया के खुश लोगों के देशों में शामिल है। इस देश में स्विट्जरलैंड और डेनमार्क का नंबर भी आता है। यहां के लोग सिर्फ कुत्ते, बिल्लियां ही नहीं पालते है बल्कि सांप-अजगर, कछुआ और छिपकलियां भी पालते हैं। फ्रांस के बाद आइसलैंड ऐसा देश है जहां पर मच्छर नहीं पाए जाते। स्कायर प्रोडक्ट यहां पर बहुत ही खाई जाती है। यह एक तरह की डेयरी प्रोडेक्ट है जो आइसलैंड में बेहद ही फेमस है। यह दिखने में दही जैसा है लेकिन मक्खन से बनता है। इस प्रोडक्ट में बहुत ही अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है और फैट बिल्कुल भी नहीं होता। यह सिर्फ आइसलैंड में ही मिलता है। आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां पर एक भी जंगल मौजूद नहीं है। आइसलैंड एक ऐसा देश है जिसके पास किसी भी तरह की सेना नहीं है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।