नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,946 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 12 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 17,652 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार 763 हो गई।
सक्रिय मामले 904 घटकर 2.13 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 198 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,51,727 हो गया है । देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.52 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.03 फीसदी रह गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.44 प्रतिशत है।
राज्य सक्रिय स्वस्थ मौत
- महाराष्ट्र 53544 1874279 50221
- तमिलनाडु 6653 809392 12242
- कर्नाटक 8906 908494 12152
- दिल्ली 2991 617540 10718
- पं. बंगाल 7303 545499 9993
- उत्तर प्रदेश 10132 575980 8529
- आंध्र प्रदेश 2382 875921 7134
- पंजाब 2817 161457 5463
- गुजरात 7226 242164 4354
- छत्तीसगढ़ 7791 280166 3527
- हरियाणा 2414 260236 2966
- राजस्थान 5780 305569 2742
- हिमाचल प्रदेश 830 54896 963
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।