हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार विधानसभ...

    बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को बहुमत

    NDA gets majority in Bihar assembly election trends

    पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों (Bihar Assembly Election) में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं।जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं।

    लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इधर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।  बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। अबतक की शुरुआती रुझानों में 130 पर एनडीए और 99 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।