मोदी के ट्विटर फाॅलोअर्स की संख्या बढ़कर छह करोड़ पर पहुंची

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता माइक्रो- ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लगातार बढ़ती जा रही है और उनके फाॅलोअर्स की संख्या बढ़कर छह करोड़ पर पहुंच गई है। मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार, उनके फाॅलोअर्स की संख्या छह करोड़ पर पहुंच गई है। सितंबर-19 में ट्विटर पर मोदी के फाॅलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी। मोदी के मंत्रिमंडल में अहम स्थान रखने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फाॅलोअर हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हैं। अप्रैल 2013 से ट्विटर पर सक्रिय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक करोड 78 लाख फाॅलोअर्स हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फाॅलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं।

Technology Day

गांधी अप्रैल 2015 में इससे जुड़े हैं , हालांकि उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फाॅलोअर्स की संख्या बहुत कम यानी लाखों में है। ट्विटर फाॅलोअर्स के लिहाज से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ फाॅलोअर हैं। सितंबर-19 में यह संख्या 10.8 करोड थी। ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फाॅलोअर्स की संख्या में पिछले साल सितंबर के छह करोड़ 41 लाख की तुलना में यह बढ़कर 8.37 करोड पर पहुंच गई है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर फाॅलोअर्स सितंबर-19 के तीन करोड़ 84 लाख से बढ़कर चार करोड 34 लाख हो गए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सितंबर -15 से ट्विटर पर सक्रिय हैं उनके फाॅलोअर्स एक करोड़ पांच लाख हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Wake-Up Stroke Symptoms: सोते समय भी आ सकता है स्ट्रोक! सुबह उठते ही दिखें ये 7 लक्षण तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, जानें क्यों होता है Wake-Up Stroke
Ludhiana Firecracker Blast: लुधियाना के फील्ड गंज में पटाखों के गोदाम में भीषण आग व धमाकों से दहशत
UPATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सेना-पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले की थी साजिश
WhatsApp की इन 3 सेटिंग्स को तुरंत करें बंद, फोन की स्टोरेज होगी खाली; बार-बार फोटो और वीडियो डिलीट करने की झंझट खत्म
Maitali National Archery: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्री गुरुसर मोडिया की खिलाड़ी ने किया प्रदेश और महाविद्यालय का नाम रोशन

Related Posts