देश के गरीबों से गद्दारी करने वाले अब सेना और वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे: मोदी

Congress

प्रधानमंत्री की कोरापुट, मेहबूबनगर और करनूल में जनसभा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट में एक जनसभा को (narendra modi) संबोधित किया। मोदी ने कहा कि देश के गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग अब वैज्ञानिक, सेना और नौजवानों का अपमान कर रहे हैं। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। मोदी दोपहर को तेलंगाना के मेहबूबनगर और शाम को आंध्रप्रदेश के करनूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार और बंगाल में प्रचार करेंगे।

सेना और वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे लोग

मोदी ने कहा, ”ओडिशा के विकास के लिए आपके सेवक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो दिन पहले ही ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना, जिसने पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचय कराया। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। जब नीयत साफ होती है, तो अंतरिक्ष में भी सफलता तय होती है। ये नए भारत के नए आत्मविश्वास की ताकत है। इस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। जिन्हें भारत की यह उपलब्धि छोटी नजर आती है उनकी कथनी और करनी को भी पूरा देश देख रहा है। सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग अब इतना बौखला गए हैं कि देश के वैज्ञानिक, सेना और नौजवानों का आए-दिन अपमान करने लगे हैं।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।